जागरण संवाददाता, आरा। शहर के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए महंगे मैरिज हॉल या होटलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
आरा नगर निगम के वार्ड संख्या 37 में बस स्टैंड के समीप 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से सम्राट अशोक भवन बनाया जाएगा। बिहार सरकार की योजना के तहत बनने वाले भवन का मंगलवार को महापौर इंदु देवी ने शिलान्यास किया।
महापौर ने कहा कि भवन शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण जनसुविधा होगा। आर्थिक तंगी के कारण निजी मैरिज हॉल या होटल में आयोजन नहीं कर पाने वाले परिवारों को इससे राहत मिलेगी।