National
स्वामी रामदेव पर लिखी किताब से जुड़ा विवाद: पटना हाईकोर्ट ने पब्लिशर के खिलाफ आपराधिक मामला किया खारिज
जागरण संवाददाता, पटना। पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी धार्मिक गुरु या आध्यात्मिक नेता की कथित मानहानि से आहत होने मात्र से उसका अनुयायी मानहानि का आपराधिक मुकदमा दायर करने का कानूनी अधिका
लेखक Pratyush Pratap Singh87K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी धार्मिक गुरु या आध्यात्मिक नेता की कथित मानहानि से आहत होने मात्र से उसका अनुयायी मानहानि का आपराधिक मुकदमा दायर करने का कानूनी अधिकार हासिल नहीं कर लेता।
मानहानि का मुकदमा वही व्यक्ति कर सकता है, जो कानून के तहत उस अपराध से पीड़ित हो। न्यायाधीश आलोक कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने स्वामी रामदेव की जीवनी ‘गॉडमैन टू टाइकून : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्वामी रामदेव’ के प्रकाशक जैगरनॉट बुक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे को रद करते हुए यह फैसला सुनाया।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
