जागरण संवाददाता, अलीगढ़। युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सक्रियता और अनुशासन को लेकर नेतृत्व ने सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से दूरी बनाना अलीगढ़ के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव को भारी पड़ गया। भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व ने उन्हें तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। तीन नवंबर को जारी निलंबन आदेश में दिल्ली के कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।
संजय यादव को अलीगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हुई थी। उन्हें एक वरिष्ठ नेता का करीबी भी माना जाता है। ऐसे में जिलाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई को स्थानीय कांग्रेस और युवा कांग्रेस के संगठनात्मक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।