जागरण संवाददाता, हरदोई। झांसी में नाम और पहचान बदलकर 'काली सरकार बाबा' बने हरदोई के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दस अक्टूबर को हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के दौरान पुलिस उसे झांसी से पकड़कर लाई थी। हालांकि, अदालत में पेशी के बाद उसे रिहा कर दिया गया था।
इसके बावजूद उसके विरुद्ध पुराने आपराधिक मामले लंबित थे। इनमें आर्म्स एक्ट के एक मामले में वह फरार चल रहा था और अदालत से वारंट जारी था। इसी मामले में अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाबा के रूप में पहचान बना चुके हिस्ट्रीशीटर की दोबारा गिरफ्तारी चर्चा में है।