National
गोरखपुर एम्स परिसर में मिला बालक का कंकाल, पुलिस कर रही जांच
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एम्स परिसर में मंगलवार को सफाई के दौरान बालक का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। टाइप-4 ब्लाक के पीछे सफाई के दौरान बैकहो लोडर के चालक की नजर कंकाल पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल एम्स प्रशासन और पुलि
लेखक Gajadhar Dwivedi31K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एम्स परिसर में मंगलवार को सफाई के दौरान बालक का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। टाइप-4 ब्लाक के पीछे सफाई के दौरान बैकहो लोडर के चालक की नजर कंकाल पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल एम्स प्रशासन और पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कंकाल को एम्स की मोर्च्यूरी रखवाया है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि एम्स के डिप्टी डायरेक्टर ने परिसर में कंकाल मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद उपनिरीक्षक हिमांशी पांडेय पुलिस टीम और एम्स के सुरक्षा गार्डों के साथ मौके पर पहुंचीं। प्रथम दृष्टया कंकाल बालक के ढांचे जैसा दिखाई दे रहा है। हालांकि, जांच के दौरान इसके डमी कंकाल होने की आशंका जताई गई।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
