जागरण संवाददाता, पटना। चलती ट्रेन में यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच मंगलामुखी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित पर एक यात्री के साथ गाली-गलौज, मारपीट और दांत से काटकर घायल करने के साथ ही 1500 रुपये छीनने का आरोप है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से पूरी रकम भी बरामद कर ली है। घटना दो नवंबर को ट्रेन संख्या 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस में हुई।