जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संपत्ति की खरीद फरोख्त, रजिस्ट्री की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है। यीडा का खजाना की रकम भी वैसे भी बढ़ रही है। रजिस्ट्री से निबंधन विभाग को मिलने वाले स्टांप शुल्क से दो प्रतिशत राशि यीडा के खाते में जाएगी। इसके लिए यीडा शासन से मांग कर चुका है। करीब पांच करोड़ रुपये यीडा को इसके सापेक्ष शासन से मिलेंगे।