जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दीवाली व छठ पर्व पर यात्रियों को अपने घरों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
इसके लिए निगम ने कुल 300 बसें आरक्षित की हैं। इन बसों का संचालन मुख्य रूप से पूर्वांचल शहर के नौ रूटों पर किया जाएगा।
त्योहारों पर 60 हजार से अधिक यात्री करेंगे सफर