कादिर खान, रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में जहां प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है, वहीं इंटरनेट पर दो डोमेन नेम महादेवआनलाइन डाट काम और महादेवबुक्ज डाट काम मिले हैं। इनके जरिये अब भी अवैध कमाई का खेल जारी है।
खास बात यह कि इनमें से एक वेबसाइट महादेवआनलाइन डाट काम भारत में ओपन नहीं हो रही, लेकिन वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के माध्यम से वेबसाइट खुल रही है। तीन अप्रैल 2021 को लिया गया यह डोमेन 2027 तक के लिए रजिस्टर्ड है। इसका सर्वर लोकेशन मुंबई दिख रहा है।