निहाल सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची से बाहर हो गया है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में डीयू 95वें स्थान से खिसककर 106वें स्थान पर पहुंच गया है।
इस गिरावट के पीछे केवल दूसरे विश्वविद्यालयों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि अकादमिक प्रतिष्ठा, रोजगार देने वाली कंपनियों के बीच पहचान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीमित जुड़ाव जैसे संकेतक भी अहम हैं।