National
13 राज्यों में साइबर ठगी, हाथरस के बैंक अकाउंट में मिले ₹10.39 लाख, खाताधारक पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, हाथरस। देश के 13 राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम हाथरस के एक बैंक खाते में मिली। वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआइयू) की रिपोर्ट की जांच में खाते में 10.39 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन
लेखक Digital Desk133K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हाथरस। देश के 13 राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम हाथरस के एक बैंक खाते में मिली। वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआइयू) की रिपोर्ट की जांच में खाते में 10.39 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन मिला है। साइबर सेल की तहरीर पर खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खाताधारक फरार है।
साइबर सेल को एफआइयू से प्राप्त शिकायत की जांच में जितेंद्र कुमार के केनरा बैंक खाते का पता चला। एनसीआरपी पोर्टल पर जांच करने पर इस खाते से देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की 13 शिकायतें जुड़ी मिलीं। जांच में ठगी की रकम लेयर-2 और लेयर-3 के माध्यम से खाते में पहुंचाई गई।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)