जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के तहत देवरिया की शहला अहरारी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक वह महिला कांग्रेस के पूर्वी जोन की अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में जुटी थीं।
शहला अहरारी रामपुर कारखाना विधान सभा क्षेत्र के हरिंदापुर गांव की निवासी हैं। उन्होंने करीब 15 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इसके बाद से वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और उसकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।