जेएनएन, देवास। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने के मामले में जांच कर रही एसआइटी की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपित ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू का पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर दिया।
घटना राजोदा से बरोठा के बीच की है, जहां आरोपित ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर भागने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपित के पैर में लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।