दीपा शर्मा, गाजियाबाद। हाईराइज सोसायटियों में बालकनी की खूबसूरती और खुलेपन के बीच सुरक्षा का सवाल लगातार अनदेखा हो रहा है। कम ऊंचाई की रेलिंग, खुले हिस्से और कमजोर सुरक्षा इंतजाम कई परिवारों के लिए जानलेवा साबित हुए हैं।
जिले में बालकनी और ऊंची मंजिलों से गिरने के कई जानलेवा हादसे सामने आए हैं। इनमें मासूम बच्चों से लेकर किशोर और वयस्क और बुजुर्गों तक की जान जा चुकी है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 वर्षीय बेटे की मौत ने एक बार फिर बालकनी की सुरक्षा की ओर ध्यान खींचा है।