प्रमोद दुबे, जागरण अयोध्या। लखनऊ में खून बेचकर शौक पूरा करने वाले इंजीनियरिंग छात्रों का प्रकरण सामने आने के बाद एक बार फिर रामनगरी चर्चा में आ गई। यहां जिला अस्पताल में जड़ जमाये दलालों का गिरोह लाल खून के काले धंधे से रामनगरी को कलंकित करता रहा। इसका राजफाश पहली बार वर्ष 2023 में एक बीमार और नशे के आदी व्यक्ति द्वारा तीन माह में सात बार ब्लड डोनेशन होने के बाद हुआ। इसके बाद इस सिलसिले ने थमने का नाम नहीं लिया।