जागरण संवाददाता, श्रीनगर। केसर उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें केसर के खेतों से फूलों को इकट्ठा करने और खरपतवार हटाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। यह काम अब रोबोट करेंगे। वैज्ञानिक इस रोबोट का परीक्षण कर रहे हैं और इसका पेटेंट भी तैयार कर लिया गया है।
बता देते हैं कि घाटी की सब से कीमती फसल केसर को जमा करना एक मेहनत भरा काम होता है। केसर के खेतों में एक किलोग्राम कीमती केसर निकालने के लिए लगभग 1.6 लाख फूलों को हाथ से अलग करना पड़ता है और इस काम के दौरान उत्पादकों के पसीने छूट जाते हैं।