जागरण संवाददाता, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में हाल के दिनों में अर्णब चक्रवात के गुजरने के बाद लोगों को धीरे-धीरे ठंड का अहसास होने लगा है।
कूलर और एसी लगभग बंद हो चुके हैं। अब दिन में लोगों को केवल पंखे की जरूरत पड़ रही है, जबकि रात और अहले सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का अहसास होने लगा है। लोग धीरे-धीरे चादर, कंबल और हल्के गर्म कपड़े निकालने लगे हैं।
वहीं, मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। इससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।