डिजिटल डेस्क, मैहर। प्रदेश के मैहर जिले में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब साढ़े नौ महीने बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। पपरा पहाड़ के जंगल में मिली किशोरी की हत्या का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार युवक सीधी जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसका मृतिका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध था। किशोरी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात का राज खुलने के डर से आरोपी ने कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी।