डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि वे विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हैं।
राहुल पर तंज कसते हुए, रिजिजू ने उनके इस बयान की तुलना ऐसी स्थितियों से की, जैसे कि इस्लामिक कंट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें. अलगाववादी भारतीय झंडा थामें, या अराजकतावादी संविधान दिखाएं।