राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले और अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधा चलाने वाले ट्रैवल एजेंटों पर अब शिकंजा कसेगा। प्रदेश में बिना सरकारी पंजीकरण के ट्रैवल एजेंट का कारोबार नहीं किया जा सकेगा।
प्रत्येक एजेंट का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम 2025 के तहत हरियाणा ट्रैवल एजेंट पंजीकरण एवं विनियमन नियम 2026 को मंजूरी दी गई।