निभा रजक, फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने तीन साल से लंबित योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर ली है। पाली पुलिस चौकी से एमवीएन स्कूल (सूरजकुंड रोड) तक करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लगभग छह किलोमीटर की सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।
इसके लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। इससे पहले सड़क के किनारे से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। दीवार बनने से वन क्षेत्र में अवैध खनन, अतिक्रमण और गैर वानिकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।