National
राजस्थान को रोशन करेगा हिमाचल, 1300 मेगावाट बिजली बेचेगा बोर्ड; दोगुनी होगी कमाई
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश को बिजली बिक्री से इस बार बेहतर कमाई होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने राजस्थान के साथ बिजली आपूर्ति का करार किया है। इसके तहत राजस्थान फरवरी 2027 तक हिमाचल से 1300 मेगावाट तक बिजली
लेखक Rohit Nagpal37K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश को बिजली बिक्री से इस बार बेहतर कमाई होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने राजस्थान के साथ बिजली आपूर्ति का करार किया है। इसके तहत राजस्थान फरवरी 2027 तक हिमाचल से 1300 मेगावाट तक बिजली खरीदेगा। इसके लिए 15.50 रुपये प्रति यूनिट की दर तय की गई है।
दोगुनी होगी कमाई
बेहतर दर पर बिजली बेचने से प्रदेश की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश बिजली बेचकर सालाना करीब एक से डेढ़ हजार करोड़ रुपये तक की आय अर्जित करता रहा है। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर करीब 3000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
यानी पिछले साल के मुकाबले बिजली बिक्री से होने वाली कमाई लगभग दोगुनी हो सकती है। राजस्थान के साथ हुए इस करार से प्रदेश को लंबे समय तक बिजली बेचने का अवसर मिला है।
यानी पिछले साल के मुकाबले बिजली बिक्री से होने वाली कमाई लगभग दोगुनी हो सकती है। राजस्थान के साथ हुए इस करार से प्रदेश को लंबे समय तक बिजली बेचने का अवसर मिला है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)