जागरण संवाददाता, जौनपुर। चंदवक निवासी किशोरी से दुष्कर्म के दोषी किशोर अपचारी को अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने 20 वर्ष कारावास व 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि पीड़िता को देने का आदेश हुआ। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने स्वयं चंदवक थाने में दर्ज कराया था।
पीड़िता 19 मई 2023 को घर में अकेली थी। तभी गांव का किशोर अपचारी घर में घुसकर उसका मुंह दबाकर अंदर कमरे में ले गया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। जब पीड़िता की मां घर आई तो उसे सारी बात बताया।