National
68 साल के बूढ़े या जवान, ट्रैक पर दौड़ते देख लोग रह गए हैरान; जीत लिए तीन पदक
संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। उम्र के जिस पड़ाव पर लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, वहां गांव मंस्या खुर्द निवासी 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य अपनी रफ्तार से मिसाल पेश कर रहे हैं। लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास
लेखक Mohan Agrwal162K पढ़े गए

संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। उम्र के जिस पड़ाव पर लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, वहां गांव मंस्या खुर्द निवासी 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य अपनी रफ्तार से मिसाल पेश कर रहे हैं। लखनऊ में आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में उन्होंने 65 प्लस आयु वर्ग की तीन स्पर्धाओं में पदक जीते।
लखनऊ विवि के खेल मैदान पर 31 अक्टूबर और एक नवंबर को हुई प्रतियोगिता में मोहन सिंह आर्य ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 हजार मीटर दौड़ में रजत और 5 हजार मीटर में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। मोहन सिंह आर्य भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), आगरा में मुख्य लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)