जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। लाडवा के गांव बडौदी के पास मंगलवार की सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक आरोपित की टांग में गोली लगी है।
गोली लगने से घायल आरोपित बदमाश को पुलिस ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल आरोपित की पहचान जिला करनाल के घिसरपड़ी निवासी अमन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन रौंद बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।