राहुल, नयागांव(सारण)। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की पहचान आमतौर पर विशाल पशु बाजार, कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान और बाबा हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ से होती है। लेकिन इस मेले की एक ऐसी पहचान भी है, जो इसे दूसरे आयोजनों से अलग बनाती है।
यहां सिर्फ पशुओं का व्यापार और धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते, बल्कि कबीर की निर्गुण वाणी, आर्य समाज के वैदिक विचार और सनातन परंपराओं के जरिए समाज को ज्ञान, समानता और सुधार का संदेश भी दिया जाता है।