National
काशी में कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने के संकेत, मौसम का रुख लाने जा रहा गलन का असर
जागरण संवाददाता, वाराणसी । चक्रवाती तूफान अर्णब का असर कमजोर पड़ने के साथ ही काशी में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि, सोमवार की सुबह धुंध में नहाई रही। इसके चलते दृश्यता घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई। दिन चढ़ने
लेखक Shailesh Asthana130K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। चक्रवाती तूफान अर्णब का असर कमजोर पड़ने के साथ ही काशी में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि, सोमवार की सुबह धुंध में नहाई रही। इसके चलते दृश्यता घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटी और धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से महज 0.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इस दौरान आर्द्रता 78 से 96 प्रतिशत के बीच बनी रही। हालांकि मंगलवार को मौसम का रुख दूसरा ही रहा और कोहारा सिर्फ अंचलों में रहा और शहर में धूप भी चटख रही।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)