सत्येंद्र कुमार झा, मोतिहारी (पर्वी चंपारण)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली स्थित हिंदुस्तान बायोफ्यूल लिमिटेड में इस बार गन्ने के रस से सीधे एथनाल का निर्माण नहीं किया जाएगा। पहले गन्ने के रस से चीनी तैयार की जाएगी। इसके बाद चीनी निर्माण के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ से एथनाल का उत्पादन होगा।
चीनी की कमी को दूर करने और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। सरकार के निर्देश के आलोक में मिल प्रबंधन ने इस सत्र में उत्पादन प्रक्रिया में परिवर्तन का निर्णय लिया है।