National
आइएमएस बीएचयू का वह आयोजन जहां उल्लास के साथ महामना के देश सेवा के संकल्पों को भी मिलता है मुकाम
जागरण संवाददाता, वाराणसी। महामना की बगिया बीएचयू में साल में ऐसा मौका भी आता है जब नवोदित डाक्टरों और पुरा छात्र अपना चिकित्सक का सफेद कोट उतारकर थाम लेते हैं सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्साह के साथ ऐसे उल्लास म
लेखक abhishek sharma62K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। महामना की बगिया बीएचयू में साल में ऐसा मौका भी आता है जब नवोदित डाक्टरों और पुरा छात्र अपना चिकित्सक का सफेद कोट उतारकर थाम लेते हैं सामाजिक उत्तरदायित्व और उत्साह के साथ ऐसे उल्लास में डूबने के उत्सव में जिसे नाम दिया गया है 'एलिक्जिर' का।
बीएचयू जो सर्वविद्या की राजधानी है वहां से निकले चिकित्सकों ने देश विदेश में आइएमएस बीएचयू का नाम रोशन किया है। छात्रों की एकता और उनके समर्पण की ही देन है कि वह समर्पित भाव से मरीजों की सेवा और इसी बहाने देश सेवा के मौके को निभाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। स्टूडेंट कन्वेनर अर्चित आनंद बताते हैं कि पहले यह आयोजन मेडिफेस्ट नाम से होता था, इसके बाद आयोजन का नाम बदलकर एलिक्सस हाे गया और बीच में अन्य वजहों से आयोजन नहीं हो सका था।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)