National
एक स्कूटी पर सवार थे तीन युवक, गुरुग्राम के ब्रिस्टल चौक अंडरपास में बिगड़ा संतुलन; 25 वर्षीय वंश की मौत
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-एक थाना क्षेत्र के ब्रिस्टल चौक अंडरपास में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे तीन युवक अंडरपास में अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में तीनों को गंभीर चोटे
लेखक Vinay Trivedi50K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-एक थाना क्षेत्र के ब्रिस्टल चौक अंडरपास में देर रात एक सड़क हादसा हो गया। एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे तीन युवक अंडरपास में अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय वंश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक डीएलएफ फेज-1 में किराये पर रहते थे और गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करते थे।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)