National
साइबर ठगी के लिए बांटे 70 बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने छह दबोचे; तिहाड़ जेल में बंद आरोपित से जुड़े तार
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। साइबर ठगी के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले संगठित नेटवर्क पर आउटर नार्थ जिला साइबर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
लेखक Rakesh Kumar Singh88K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। साइबर ठगी के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले संगठित नेटवर्क पर आउटर नार्थ जिला साइबर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य साइबर अपराधियों को करीब 70 बैंक खाते उपलब्ध करा चुके थे। इन खातों के जरिये ठगी की रकम को इधर-उधर किया जाता था। आरोपितों में चार बैंक खाताधारक और एक डाकिया भी शामिल है। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े मोहित की पहचान की है, जो तिहाड़ जेल में बंद है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)