National
राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए संत समाज बनाएगा रणनीति, तीन दिनों तक होगा मंथन: जितेंद्रानंद सरस्वती
जागरण संवाददाता, वाराणसी। संस्कृति संसद 2026 के उद्घाटन सत्र में आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र और धर्म की रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना और
लेखक Vns Shailesh Asthana47K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। संस्कृति संसद 2026 के उद्घाटन सत्र में आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र और धर्म की रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना और भविष्य की रणनीति तैयार करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और धर्म दो ऐसी कसौटियां हैं, जिनके आधार पर आगामी तीन दिनों तक संत समाज गंभीर मंथन करेगा।
उन्होंने कहा कि देश को अपनी मातृभूमि, पितृभूमि, कर्मभूमि और पुण्यभूमि मानने वाले तथा इस देश की मिट्टी से उपजे सनातन हिंदू धर्म और उसके विभिन्न संप्रदायों के आचार्य, अखाड़ा परिषद, संत समिति और विद्वत परिषद के प्रतिनिधि यहां उपस्थित हैं। सभी मिलकर देश और धर्म के सामने खड़ी चुनौतियों पर विचार करेंगे और उनसे निपटने की रणनीति बनाएंगे।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)