National
हिमाचल में गवाह को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, सरकार ने लागू की योजना; प्राधिकरण और अधिकारी करेंगे खतरे का आकलन
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आपराधिक मामलों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश गवाह संरक्षण योजना-2026 अधिसूचित कर दी है। इसके तहत गवाहों और
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आपराधिक मामलों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने हिमाचल प्रदेश गवाह संरक्षण योजना-2026 अधिसूचित कर दी है। इसके तहत गवाहों और उनके स्वजन को जान-माल, प्रतिष्ठा तथा सुरक्षा से जुड़े खतरों की स्थिति में संरक्षण दिया जाएगा।
गंभीर मामलों में गवाह की पहचान गोपनीय रखने, पुलिस सुरक्षा, आवास बदलने और संचार व्यवस्था में बदलाव जैसे कदम उठाए जा सकेंगे। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह योजना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 398 के तहत बनाई गई है।

-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)