जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दलमा वन्यजीव अभयारण्य में अब पर्यटकों को रजनी हथिनी और बादल हाथी के बाद एक नए मेहमान शेखर का दीदार होगा।
सात माह का नन्हा हाथी शेखर सोमवार को गुमला वन प्रमंडल से दलमा लाया गया। यहां वह रजनी और बादल के साथ अपना नया जीवन शुरू करेगा। वन विभाग को उम्मीद है कि दलमा का प्राकृतिक वातावरण और देखभाल उसे सुरक्षित रखने में मददगार साबित होंगे।
दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि शेखर अपने झुंड से बिछड़ गया था। वन विभाग के कर्मियों ने उसे दोबारा झुंड के साथ मिलाने का प्रयास किया था।