राकेश शर्मा, कटड़ा। मां वैष्णो देवी के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और बढ़ते उत्साह के चलते वर्तमान वर्ष में यात्रा लगातार नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और  चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई विशेष कमी देखने को नहीं मिली। यही वजह है कि जारी वर्ष 2026 के पहले दस महीनों यानी 31 अक्टूबर तक कुल 83,20,256 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर दिव्य दर्शन कर चुके हैं। अकेले अक्टूबर माह में ही 9,82,496 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शी

यात्रा के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले वर्ष 2025 में अक्टूबर माह तक कुल 59,90,553 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी की यात्रा की थी। इसके मुकाबले वर्तमान वर्ष में अब तक 23,29,703 श्रद्धालु अधिक मां के दरबार पहुंच चुके हैं।