National
मथुरा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मुख्य आरोपी भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष मुठभेड़ में घायल, ऑडियो में कहा था- 4-5 मर्डर और होने हैं
जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura News: गांव महोली में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष को एसओजी और हाईवे पुलिस ने रविवार रात सवा 11 बजे राधिका सिटी के पास मुठभेड़ में दबोचा है।
लेखक Jitendra Kumar Gupta124K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura News: गांव महोली में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष को एसओजी और हाईवे पुलिस ने रविवार रात सवा 11 बजे राधिका सिटी के पास मुठभेड़ में दबोचा है। दाहिने पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई है। वारदात के बाद ऑडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस की सतर्कता से आरोपित पकड़ा गया।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)