National
अनुप्रिया पटेल के दौरे से पहले रामपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, स्वार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद सहयोगी, स्वार (रामपुर)। नगर की सड़कों पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। वहीं नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन भी बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं। चार नवंबर को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटे
लेखक Rajeev Kumar87K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, स्वार (रामपुर)। नगर की सड़कों पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। वहीं नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन भी बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं। चार नवंबर को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के स्वार आगमन को देखते हुए सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
इस दौरान सड़क किनारे फल के ठेले और फड़ लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटाया गया। पालिका कर्मियों ने करीब दो दर्जन दुकानदारों का थोड़ा थोड़ा अतिक्रमण की जद में आने वाला सामान जब्त कर लिया।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)