National
शासन की नई दरें हुई लागू: संभल में श्रमिकों को मिलेगी बढ़ी न्यूनतम मजदूरी
जागरण संवाददाता, बहजोई। जनपद में न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू कर दी गई हैं। शासन के निर्देश पर अकुशल श्रमिकों को 481.93 रुपये, अर्द्धकुशल को 530.09 रुपये और कुशल श्रमिकों को 593.79 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी देय होग
लेखक Shiv Narayan136K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बहजोई। जनपद में न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू कर दी गई हैं। शासन के निर्देश पर अकुशल श्रमिकों को 481.93 रुपये, अर्द्धकुशल को 530.09 रुपये और कुशल श्रमिकों को 593.79 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी देय होगी। सहायक श्रमायुक्त रामलखन पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के 21 अक्टूबर के आदेश के क्रम में नई दरें निर्धारित की गई हैं। इसमें एक अप्रैल 2026 से प्रभावी मूल मजदूरी और एक अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक के परिवर्तनशील महंगाई भत्ते को शामिल किया गया है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)