राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने जा रही है। पार्टी सबसे बड़े सूरमाओं को प्रदेश के हर जिले तक उतारेगी। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं मंडल, जबकि गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सभाएं जिला स्तर पर की जाएंगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इस रणनीति पर मुहर लग चुकी है।
जनसभाओं को लेकर पहली वरीयता उन मंडलों और जिलों को दी जाएगी, जहां भाजपा का प्रदर्शन 2022 एवं 2024 में कमजोर रहा है। शहरी एवं मजबूत सीटों को अंत में मथा जाएगा।