जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने छह जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
ये ट्रेनें सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, गया और कोलकाता से लुधियाना के लिए चलाई जाएंगी। इसके अलावा सरहिंद से सहरसा और सहरसा से अंबाला कैंट के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी चलेगी।
रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है।