जागरण संवाददाता, रांची। दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे राउरकेला-झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा।
ट्रेन संख्या 08105/08106 के परिचालन से झारखंड होकर बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।
यह ट्रेन रांची, हटिया, मूरी, बोकारो स्टील सिटी और धनबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन तीन-तीन फेरे लगाएगी।