जागरण संवाददाता, लखीसराय। जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार की सुबह 51 वर्षीय कारेलाल यादव का शव गांव से बाहर बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला। उनके गले में गमछे का फंदा था।
शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।