National
हाईकोर्ट के आदेश पर देवरिया के 9446 बेसिक शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच शुरू, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 9446 शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षिक योग्यता से जुड़े अभिलेखों की जांच शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों से
लेखक Vineet Mall151K पढ़े गए
-1793642778346.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 9446 शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षिक योग्यता से जुड़े अभिलेखों की जांच शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों से एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र और नोटरी से सत्यापित शपथपत्र मांगा है।
शपथपत्र में शिक्षकों को यह भी बताना होगा कि उनके सगे-संबंधियों में कोई उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी या उससे उच्च पद पर कार्यरत है अथवा सेवानिवृत्त हो चुका है। आदेश के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)