National
संसदीय समिति ने हवाई किरायों में वृद्धि पर जताई चिंता, एयरलाइनों ने ईंधन लागत बढ़ने दिया हवाला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो और एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई एक बैठक में संसदीय समिति ने हवाई किरायों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई। इस पर एयरलाइन अधिकारियों ने समिति को बताया कि विमान ईंधन की बढ़त
लेखक Digital Desk143K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो और एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई एक बैठक में संसदीय समिति ने हवाई किरायों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई। इस पर एयरलाइन अधिकारियों ने समिति को बताया कि विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों और पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से उनकी परिचालन लागत बढ़ रही है।
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने सोमवार को दिन के दूसरे हिस्से में दोनों विमानन कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की। इससे पहले दिन में उनकी बैठक नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशकों साथ हुई।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)