National
कोलकाता में बस और पिकअप की टक्कर, दो घायल; सांसद ने अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल
जागरण संवाददाता, कोलकाता। ईएम बाइपास पर रूबी के पास सोमवार को एक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय स
लेखक Digital Desk110K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कोलकाता। ईएम बाइपास पर रूबी के पास सोमवार को एक बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मानवीय पहल करते हुए तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए आगे आये।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को ज्योतिर्मय सिंह महतो कालेज स्ट्रीट में भाजपा के 'गणतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)