केशव त्यागी, हापुड़। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन थाना हाफिजपुर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साइबर टीम ने अथक प्रयास कर ठगी के शिकार हुए गांव कुराना के कासिफ के 23 हजार रुपये वापस उसके बैंक खाते में जमा करा दिए। पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
23 हजार रुपये की धोखाधड़ी
जानकारी के अनुसार, हाफिजपुर क्षेत्र के गढ़ों कुराना के कासिफ के साथ साइबर ठगों ने 23 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।