संवाद सहयोगी, बादशाहपुर। सेक्टर-52 और 52ए में सफाई व्यवस्था बदहाल होने के साथ रात के समय वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नियमित कचरा उठान नहीं होने से जगह-जगह गंदगी जमा रहती है। रात आठ बजे के बाद क्षेत्र में धुएं की मोटी चादर छा जाती है।
जलाई जा रही प्रदूषित सामग्री
रात के अंधेरे में कहीं अवैध रूप से कचरा, रबर या अन्य प्रदूषित सामग्री जलाई जा रही है। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं।