संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। Naugachia Police Raid Sex Racket: पुलिस जिला नवगछिया के नया टोला बस स्टैंड के समीप स्थित एक रिहायशी मकान में पुलिस ने छापेमारी कर कथित अनैतिक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम मूल रूप से हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी की गुप्त सूचना पर उसे दबोचने पहुंची थी।