National
सरकारी खजाने में बीस हजार करोड़ की प्यास और सूबे में बेकाबू होता शराब का 'जहर तंत्र'
वीरेंद्र तिवारी, भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर मातम पसरा है और हर बार की तरह व्यवस्था की संवेदना चंद तबादलों व मुआवजे की घोषणाओं तक सिमट कर रह गई है। सागर के बंडा में तीस से ज्यादा घरों के चिराग बुझ गए, देवास में तेरह जिं
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

वीरेंद्र तिवारी, भोपाल। प्रदेश में एक बार फिर मातम पसरा है और हर बार की तरह व्यवस्था की संवेदना चंद तबादलों व मुआवजे की घोषणाओं तक सिमट कर रह गई है। सागर के बंडा में तीस से ज्यादा घरों के चिराग बुझ गए, देवास में तेरह जिंदगियां जहरीली शराब की भेंट चढ़ गईं, और अब तो हद ही हो गई। अवैध शराब का ट्रक रोकने की जुर्रत करने पर एक जांबाज थाना प्रभारी को दिनदहाड़े कुचलकर मार डाला गया।
जब रक्षक ही सड़क पर रौंदे जा रहे हों और जनता जहर पीकर मर रही हो, तो यह पूछना ही पड़ेगा कि सरकार की ऐसी कौन सी मजबूरी है, जो इस बेलगाम माफिया के आगे घुटने टेकने को विवश करती है?



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)