जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। इंदिरापुरम में जीडीए की ओर से विकसित किए गए संस्कृति पार्क के दर्शन लोगों को जल्द होंगे। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि संस्कृति पार्क का काम पूरा हो गया है। लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का समय मिलने पर इसको खोलने की तैयारी है।
जीडीए ने 14 करोड़ रुपये से इसको तैयार किया है। पार्क का निर्माण कार्य पिछले साल अगस्त में शुरू किया गया था।